उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें बीते चार जुलाई को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. लंबी बीमारी और धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों के फेल होने के बाद आज वह पंचतत्व में विलीन हो गए.
...