जम्मू और कश्मीर में एक बार फिर बीजेपी नेता पर आतंकी हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी श्रीनगर के नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकियों ने गोलीबारी की है. इस आतंकी हमले में बीजेपी नेता के एक चौकीदार की मौत हो गयी है. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है.
...