बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2020) में तीसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे एनडीए (National Democratic Alliance) किसी झटके से कम नहीं है. एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि महागठबंधन की कमान संभालने वाले लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर ज्यादा भरोसा जताया है. एग्जिट पोल के नतीजें बता रहे हैं कि बिहार इस बार महागठबंधन का पलड़ा भारी है. एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बता रहे हैं कि एनडीए को 91 से 117 सीटें मिल सकती हैं. जबकि महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं. वहीं एलजेपी को 5 से 6 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं.
...