कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार तड़के उन्होंने अत्निम सांस ली. पिछले तीन महीनों में दो बार कोविड-19 से ठीक होने के बावजूद उनकी सेहत में कुछ अधिक सुधार नहीं हो रहा था. सोमवार को 87 वर्षीय दिग्गज नेता को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी. जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) की क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था.
...