कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का बुधवार को निधन हो गया. अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. निधन के बाद अहमद पटेल को गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) जिले के उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. अहमद पटेल की इच्छा थी कि वह अपने माता-पिता की कब्रों के साथ पिरमान गांव में दफन हो जाएं. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.
...