गुजरात में नगर निगमों के चुनाव के मद्देनजर बीजेपी, कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है. साथ ही सियासी बयानबाजी भी जारी है. आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा को आड़े हाथ ले रही है. इसी बीच मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. आप नेता सिसोदिया ने कहा कि हमारी पार्टी आएगी तो जनता का पैसा फाइव स्टार होटल में नहीं बर्बाद होगा.
...