ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही हैदराबाद का दौरा कर चुके हैं. वहीं, अब मैदान पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी उतर गए हैं. रविवार को अमित शाह ने हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचे. उसके बाद उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. मंदिर में पूजा के बाद उनका सिकंदराबाद में रोड शो शुरू हुआ. अमित शाह के रोड शो में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई. लोगों ने फूलों की बारिश कर के अमित शाह का स्वागत किया. रोड शो के बाद अमित शाह बीजेपी दफ्तर में मीडिया से प्रेस वार्ता करेंगे.
...