राजनीति

⚡रोहिंग्या पर अमित शाह का ओवैसी को जवाब- कर्रवाई करता हूं तो ये लोग पार्ल्यामेंट में शोर मचाते हैं

By Manoj Pandey

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में बीजेपी के कई नेता लगातार हैदराबाद में जाकर बीजेपी को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से पहले चारमीनार से सटे भाग्यलक्ष्मी मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना की. इसके साथ ही उन्होंने रोड शो किया और फिर मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने रोहिंग्या के मुद्दे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर तंज कसा और कहा कि रोहिंग्या पर जब हम कार्रवाई करते हैं तो ये लोग शोर मचाने लगते हैं. ओवैसी एक बार लिखकर दें कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को निकाल दें, फिर मैं कुछ करता हूं.

...

Read Full Story