भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर हालात हमेशा से ही तनावपूर्ण रहे हैं. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पाकिस्तान (Pakistan) को करारा जवाब दिया है. दरअसल भारत-पाक के बीच क्रिकेट को दोबारा शुरू करने के विचार पर उन्होंने पाक को आईना दिखाया है. गौतम ने कहा कि क्रिकेट एक छोटी चीज है, हमारे लिए सैनिकों की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है.
...