कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी हैं. किसानों ने पहल ही दो टूक अंदाज में कहा है कि सरकार को इन कानूनों को तुरंत रद्द करे. उसके बाद आंदोलन पीछे हटेगा. किसानों को अब कई दलों का समर्थन मिलने लगा है. इस बीच पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal ) ने भी किसानों के समर्थन में उतर गए गए हैं. पहले तो उन्होंने विरोध स्वरूप अपना पद्म विभूषण अवार्ड (Padma Vibhushan) लौटा दिया. अब उन्होंने आंदोलन को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लिखा है, मैं चल रहे किसानों के संकट से बहुत चिंतित हूं. मुझे लगता है कि अगर सरकार ने किसानों पर वास्तव में ईमानदार ध्यान देती तो इस मुद्दे से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था.
...