केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र पर निशाना साध रहा है. किसानों के मसले सुलझाने की बजाय केंद्र की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है. इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में आज एक बयान देते हुए कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
...