कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में लगातार जारी है. इसी बीच तमाम मसलों को लेकर राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अपने संबोधन में बात की है. उन्होंने इस दौरान कृषि कानूनों और एमएसपी पर भी बयान दिया है. साथ ही किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की. वही अब किसानों ने एमएसपी पर कानून का स्वागत किया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पीएम मोदी को विधायकों और सांसदों से पेंशन छोड़ने की अपील करनी चाहिए.
...