राजनीति

⚡राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- देश का किसान समझ गया है कि मोदी सरकार ने उन्हें धोखा दिया

By Manoj Pandey

नए कृषि कानूनों (Farm Laws) पर किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) थमता नजर नहीं आ रहा है. किसानों ने सरकार की कई दौर की बैठकें बेनतीजा रही. इस दौरान सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है. जो दर्शाता है कि किसान लंबी लड़ाई की तैयारी में हैं. वहीं, किसानों का आंदोलन को लेकर मोदी विरोधी दल भी हमलावर हो गए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर के कहा, देश का किसान समझ गया है कि मोदी सरकार ने उन्हें धोखा दिया है और अब वो पीछे नहीं हटने वाला क्योंकि वो जानता है कि अगर आज समझौता कर लिया तो उसका भविष्य नहीं बचेगा. किसान हिंदुस्तान है! हम सब किसान के साथ हैं, डटे रहिए.

...

Read Full Story