राजनीति

⚡राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- पीएम मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया

By Manoj Pandey

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन अब सियासी रंग लेने लगा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि बड़ी ही दुखद फ़ोटो है. हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है. राहुल गांधी ने यह हमला उस वक्त किया है जब दिल्ली में घुसने के लिए हजारों की संख्या में किसान सीमा पर पहुंच गए हैं. वैसे तो दिल्ली पुलिस ने सीमा पर इकट्ठे हुए किसानों को केवल बुराड़ी मैदान की ओर जाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन किसानों को यह बात रास नहीं आ रहा है. सिंघु और टिकरी में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे विरोध के लिए मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान या जंतर मंतर में जाना चाहते हैं.

...

Read Full Story