किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होने वाले है. आज महापंचायत के बाद ये साफ हो गया है कि किसान संगठन आंदोलन को अंतिम दौर तक ले जाना चाहते हैं. दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी भी थमने का नाम नही ले रही है. कांग्रेस नेता किसानों के मुद्दे पर केंद्र को घेर रहे हैं. इसी बीच पंजाब के सीएम कॅप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसानों के साथ केंद्र बात करे और समस्या का हल निकलना चाहिए.
...