राजनीति

⚡प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, वीडियो ट्वीट कर बोली- भाजपा ऐसे सम्मान करती है

By Manoj Pandey

किसान आंदोलन के कारण मोदी सरकार विरोधी दलों के निशाने पर है. इन दलों में शामिल कांग्रेस एक भी मौका गंवाने के मूड में नजर नहीं आ रही है. यही कारण है कि लगतार कांग्रेस की तरफ प्रियंका, राहुल गांधी समेत कई नेता बीजेपी की सरकार पर हमला कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर के कहा, किसान अपनी MSP के लिए आवाज उठाएगा तो छज्जे गिराने की धमकी दी जाएगी. यूपी में सरकारी गड़बड़ी की वजह से 7.5 लाख से अधिक किसानों को 'सम्मान निधि' नहीं मिली लेकिन सरकार ने किसान आंदोलन रोकने के लिए नोडल अधिकारी बनाएं हैं. भाजपा किसान का ऐसे सम्मान करती है. दरअसल प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है. उसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक इंस्पेक्टर और किसान के बीच बहस चल रही है.

...

Read Full Story