राजनीति

⚡दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी, गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हाईलेवल बैठक

By Manoj Pandey

कृषि कानूनों (New Farm Laws) के विरोध में 7 दिन से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसके साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारी किसान ने बताया, हमारी मांग है कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और MSP पर सरकार बात करें. सरकार जल्द से जल्द इस कानून को रद्द करें नहीं तो हम दिल्ली के सारे हाईवे को जाम कर देंगे. गौतम बुद्ध द्वार के पास किसान आंदोलन के कारण नोएडा-लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई है.

...

Read Full Story