राजनीति

⚡भारत बंद से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले किसान संगठन के कई नेता, बोले- कृषि कानून रद्द न करें

By Team Latestly

कृषि कानून के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है. किसानों का भारत बंद सुबह से शाम तक रहेगा, लेकिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा. किसानों के भारत बंद को कई पॉलिटिकल पार्टियों का खुला समर्थन मिलने लगा है. किसान आंदोलन अब सरकार के लिए एक ऐसा मसला बन गया है जिसका हल जल्द से जल्द निकालना होगा. भारत बंद से पहले कृषि कानूनों का समर्थन (Support to The Farm Laws) करने वाले मुख्य रूप से हरियाणा के 20 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) से मुलाकात की. इस दौरान किसानों ने सरकार से अपील कर कहा है कि इस नए कानून को रद्द न किया जाए.

...

Read Full Story