केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में लगातार जारी है. इसी बीच किसानों ने रेल रोको अभियान की घोषणा आज की है. किसानों के मसले पर कांग्रेस पूरी तरह से केंद्र पर हमलावर है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें अहंकारी राजा बताया है. साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि किसानों का आंदोलन आजाद भारत का सबसे बड़ा जन आंदोलन है.
...