कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. किसानों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है. किसानों के मसले पर देश में बयानबाजी का दौर जारी है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर ट्वीट कर तंज कसा है.
...