राजनीति

⚡सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए फ्री वाई फाई हॉटस्पॉट लगाएगी आप सरकार

By IANS

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार वाई फाई हॉटस्पॉट लगाएगी. आम आदमी पार्टी के मुताबिक, कई किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर कमजोर नेटवर्क, खराब कनेक्टिविटी की शिकायत की थी. आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण सेवा की शुरुआत की है और वो है फ्री वाई फाई की सेवा, ताकि किसान अपने प्रियजनों से बात कर पाएं. किसानों की मांग हम तक पहुंचाई गई कि सिंघु बॉर्डर पर कमजोर नेटवर्क की वजह से किसान अपने घर-परिवार के लोगों से बात नहीं कर पा रहे हैं."

...

Read Full Story