कृषि कानूनों के खिलाफ देश में किसानों का आंदोलन तेजी से बढ़ता जा रहा है. एक तरफ जहां अपनी मांगों को लेकर किसान आठवें दिन भी मैदान में डटे हैं. वहीं, सरकार किसी भी तरीके से उन्हें मनाकर इस आंदोलन को खत्म करना चाहती है. इस आंदोलन के दौरान किसान नेताओं से लगातार बातचीत का दौर जारी है. लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है. दूसरी तरफ किसान आंदोलन को अब कई नेताओं और पॉलिटिकल पार्टियों का सपोर्ट मिलने लगा है. इसी कड़ी में पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल (Former CM Parkash Singh Badal) ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान (Padma Vibhushan) सरकार को वापस लौटा दिया है.
...