राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. गाजीपुर सहित सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. इसी बीच केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस की ड्यूटी के लिए भेजी गई डीटीसी बसों को वापस आने का आदेश दिया है. इसे लेकर सियासी पारा गरमाया गया है. बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा कि सीएम की निजी सुरक्षा में तैनात फोर्स को हटा लेना चाहिए.
...