राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू का कोहराम जारी है. लगातार बर्ड फ्लू से पक्षियों की जान जा रही है. दिल्ली में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. प्रशासन के साथ दिल्ली के कुछ जगहों पर शिक्षकों को भी बर्ड फ्लू की ड्यूटी पर तैनात किया गया है. इस पुरे मसले को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास शिकायत आयी थी. जिसे लेकर केजरीवाल सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए शिक्षकों को बर्ड फ्लू की ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया है.
...