मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली निवासियों को 24 घंटे स्वच्छ पानी की आपूर्ति देने के संबंध में आज दिल्ली जल बोर्ड के साथ समीक्षा बैठक की. इस समीक्षा बैठक में दिल्ली को 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने को लेकर जलबोर्ड की वर्तमान में चल रही और भविष्य में पूरी होने वाली विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही, पूरी दिल्ली में सीवर लाइन बिछाने और रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी जल बोर्ड ने प्रजेंटेशन दिया. जल बोर्ड ने मुख्यमंत्री के सामने सीवर लाइन और रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग को लेकर अपना पूरा प्लान रखा.
...