भारत में कोरोना का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. हालांकि कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत डीजीसीआई ने दी है. ऐसे में सभी चाहते हैं कि जल्द ही उन्हें कोरोना का टीका लगेगा. लेकिन केंद्र सरकार ने पूरी योजना बनाई है कि वैक्सीन पहले किसे मिलेगी और बाद में किसे मिलेगी. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र सरकार के क्रम के हिसाब से टीकाकरण करने का निर्देश दिया है. यानि यूपी में वैक्सीन लगवाने के लिए अब कोई जुगाड़ नहीं चलने वाला है.
...