देश में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसी बीच आज एक बड़ी और अच्छी खबर इससे जुड़ी आयी है. बताना चाहते है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बड़ी घोषणा करते हुए सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी. जिसके बड़ा यह वैक्सीन अब आम जनता को लगाई जाएगी. DCGI के घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है.
...