लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद कांग्रेस ने अपना ध्यान वाराणसी में 'प्रतिज्ञा रैली' पर केंद्रित कर लिया है, जिसे रविवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा आयोजित की जाने वाली यह पहली रैली होगी. यह प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है और कांग्रेस ने इसे एक बड़ी सफलता बनाने के लिए कमर कस ली है.
...