मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज की सरकार गाय और कुत्तों के कल्याण के लिए टैक्स लेने का मन बना रहे हैं. जिसका इशारा खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने किया है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम पहले अपने भोजन का एक हिस्सा गायों और कुत्तों के (Cows & Dogs) लिए रखते थे. अब इस परंपरा का पालन केवल असाधारण मामलों में किया जाता है. उन्होंने कहा कि इसलिए, मैं गौशालाओं में गायों के कल्याण के लिए जनता से छोटा कर वसूलने पर विचार कर रहा हूं. शिवराज सिंह चौहान ने यह बयान रविवार के दिन के एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था. उन्होंने बताया कि इसके पीछे मकसद है कि यही है कि गायों को चारा मिलता रहे.
...