देश में चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो चूकी है. आगामी शुक्रवार को श्रद्धालु सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देंगे. इसके पश्चात् शनिवार को ऊषा अर्घ्य सूर्य देव को अर्पित किया जाएगा. इस बीच उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए लोगों से घरों पर छठ पर्व मनाने की सलाह दी है.
...