हर साल बजट आने से पहले सभी यह उम्मीद करने लगते हैं कि सरकार उन्हें लेकर कोई बड़ा फैसला जरूरी लेगी. खासकर नौकरीपेशा लोग टैक्स स्लैब को लेकर उम्मीद अधिक करते हैं. हालांकि कोरोना महामारी के कारण आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेल चुके सभी को इस बजट से पहले की तुलना में काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में कुछ सेक्टर्स हैं जिन्हें लेकर मोदी सरकार बड़े फैसले ले सकती हैं. जिसमें सबसे पहले हेल्थकेयर, सर्विस सेक्टर की अधिक प्राथमिकता है.
...