भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी का कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर एक बयान आया है. अब्दुल्लाकुट्टी ने पायलट की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह भी भविष्य में जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि बीजेपी नेता के इस बयान का कांग्रेस ने विरोध करते हुए इसे लोगों को गुमराह करने वाला बयान बताया है.
...