बिहार विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामे के बाद विपक्ष की गैरमौजूदगी में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 पास हो गया. इससे पहले सदन से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ और विधानसभा के परिसर में विपक्षी दलों के विधायकों के साथ दुर्व्यवहार की भी घटना हुई. बहरहाल, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
...