बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद सूबे में नीतीश कुमार की सरकार एक बार फिर बनी है. दूसरी तरफ विपक्ष में बैठे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार हर मोर्चे पर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. राज्य में शिक्षा मंत्री जब मेवालाल चौधरी को बनाया गया था तब आरजेडी ने नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. दरअसल मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है.
...