बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान की दो खाली सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का दम लगा रही है. इस बीच, बुधवार को इन दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के राजनीतिक पार्टियों के लिए महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद अस्वस्थ होने के बावजूद बुधवार को चुनाव प्रचार करने वाले हैं.
...