राजनीति

⚡Bihar: संजय कुमार झा और देवेश चंद्र ठाकुर विंटेज कार से पहुंचे विधानसभा

By Manoj Pandey

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने बाद नीतीश कुमार ने सीएम का पद और उनके अन्य मंत्रियों ने अपना पद संभाल लिया. वहीं, अब बिहार विधान सभा (Bihar Legislative Assembly ) के नए सत्र का 23 नवंबर से आगाज हो गया. विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जो 27 नवंबर तक चलेगा. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू होते ही नेता पहुंचने लगे. इस दौरान JDU के MLC संजय कुमार झा और देवेश चंद्र ठाकुर सत्र के पहले दिन विधानसभा विंटेज कार से पहुंचे. उनके इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, इस दौरान देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया, मुख्यमंत्री का संकल्प है प्रदूषण मुक्त बिहार बनाने का जिसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है. उसी कड़ी में हमने प्रदूषण मुक्त गाड़ी मंगवाई है.

...

Read Full Story