बिहार में नई सरकार के बनने के बाद से ही कई चीजों को लेकर नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर रहे हैं. इसके साथ ही कैबिनेट विस्तार का मसला भी काफी चर्चा में रहा है. इसी बीच बिहार की नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो रहा है. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह जारी है. जिसमें भाजपा के कोटे से 9 और जेडीयू के कोटे से आठ नेताओं का नाम मंत्रिपद के लिए शामिल है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू सहित कई नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली है.
...