बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस वाले सरकार का नेतृत्व भले ही कर रहे हैं लेकिन गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच संभवत: सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि कई नेता एनडीए के एकजुट होने का दावा भी कर रहे हों लेकिन घटक दलों के रिश्ते में खटास गाहे-बगाहे जरूर नजर आती है. दरअसल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के विलय होने के बाद जेडीयू में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल से बड़ा तल्ख सवाल किया.
...