बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों (Bihar Assembly Elections Results 2020) को लेकर आज सुबह से ही मतगणना जारी है. सूबे में कौन सीएम की कुर्सी पर बैठेगा यह आज रात तक तय हो जाएगा. रुझानों में अब कड़ी टक्कर दिखाई पड़ रही है. आज पता चलेगा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बनेंगे या फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सिर चढ़ेगा जीत का ताज. वैसे सुबह महागठबंधन (Mahagathbandhan) रुझानों में आगे थी फिर एनडीए (NDA) आगे हो गई थी.
...