बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अब तक आए रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. लेकिन नतीजे आने में देर होने वाली है. इसलिए चुनाव नतीजों के परिणाम को लेकर अभी अंदाजा लगाना गलत होगा. चुनाव आयोग की तरफ से जारी नतीजों के बाद ही पता चलेगा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार होंगे या फिर तेजस्वी यादव होंगे. रुझानों से जहां बीजेपी-जेडीयू गदगद नजर आ रहे हैं वहीं आरजेडी के हौसले भी बुलंद हैं.
...