बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद आए कुछ एग्जिट पोल में महागठबंधन को प्रचंड जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं. वहीं, एनडीए की हालत खराब बताई जा रही है. वैसे यह एग्जिट पोल है और परिणाम 10 नवंबर को आएगा. जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. लेकिन इस बार के बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा खूब रही. दरअसल तेजस्वी यादव ने इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ा है. क्योंकि आरजेडी के मुखिया लालू यादव जेल में हैं. इसके साथ महागठबंधन का मुखिया बनाकर जनता के बीच भेजा गया था. अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रच देंगे.
...