बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज आने वाले हैं. इसी के साथ ही यह पता चल जाएगा कि सूबे में नीतीश कुमार का जादू चला या फिर तेजस्वी यादव का. हालांकि सभी एग्जिट पोल इस तरफ इशारा कर रहे थे कि महागठबंधन की सरकार बनेगी. इसी बीच आज वोटों की गिनती शुरू है. अब तक जो रुझाने आए हैं उसके अनुसार एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. हालांकि आरजेडी अधिक सीटों पर आगे चल रही है.
...