बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक मिले रूझानों में भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के करीब दिख रही है लेकिन कभी उसका हिस्सा रही लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) बिहार चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही है. दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की अगुवाई में एलजेपी बिहार के चुनावी रण में उतरी थी, लेकिन पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है.
...