बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अंतिम यानि तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है. सूबे की 15 जिलों की 73 सीटों पर वोट सुबह 7 बजे से ही डाले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एलजेपी नेता चिराग पासवान, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की है. पीएम मोदी ने तो यहां तक कहा कि वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं. इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी वोटरों से अपील करते हुए ट्वीट किया है.
...