महाराष्ट्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. शिवसेना ने जहां सावरकर को भारत रत्न देने की वकालत की है तो दूसरी तरफ राज्य की उद्धव सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने पुरे मामले पर कहा कि सावरकर को लेकर शिवसेना के रूख के साथ हमारी सहमति नहीं है, सावित्रीबाई फुले और शाहूजी महाराज को भारत रत्न मिलना चाहिए.
...