पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के एक दिन बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दावा किया कि इसका भगवा पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. पिछले कुछ महीनों में मुकुल रॉय समेत बीजेपी के चार विधायक तृणमूल में शामिल हुए हैं. भगवा पार्टी का मानना है कि सुप्रियो और अन्य विधायकों का जमीन पर कोई प्रभाव नहीं है.
...