पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के नतीजे आज (2 मई) आएंगे. कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 822 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इस दौरान कोविड-19 नियमों का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा.
...