आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के एक सेशंस कोर्ट ने साल 2016 में एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में सोमनाथ भारती को दो साल कैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट द्वारा सुनाए गए सजा के आदेश को बरकरार रखा.
...