उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछले कई दिनों से अपने फैसलों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर काम कर रही है. इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओें के लिए 'अभ्युदय योजना' को हरी झंडी दिखाई थी. जिसके तहत सूबे के अलग-अलग जगहों पर आज प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 'फ्री कक्षाएं' शुरू हो गई हैं.
...