बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू और ईशान खट्टर की अ सूटेबल बॉय में एक किसिंग सीन के चलते यह वेव सीरीज विवादों में घिर गई है. एक तरफ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही है तो दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुरे विवाद के बीच मीडिया से बातचीत में कहा कि उसमें कुछ भी 'सुटेबल' मुझे नहीं लगा.
...